Tribute Paid : डबवाली के नेत्रदानी व शरीरदानी जंग सिंह इन्सां को दी श्रद्धांजलि

Published On

Tribute Paid : डबवाली (सच कहूँ/गुरसाहिब)। Dabwali | डेरा सच्चा सौदा एवं मानवता भलाई केंद्र डबवाली में रविवार को नेत्रदानी व शरीरदानी जंग सिंह इन्सां के नमित नामचर्चा का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में साध-संगत ने पहुंचकर शरीरदानी को श्रद्धांजलि अर्पित की। नामचर्चा की शुरुआत प्रेमी सेवक रामकृष्ण इन्सां ने पवित्र नारा लगाकर की। वहीं कविराजों ने पवित्र ग्रंथों में से शब्द बोलकर आई हुई साध-संगत निहाल किया। मास्टर कृष्ण इन्सां ने बंदे से रब ग्रंथ में से संत-महात्माओं के अनमोल वचन पढ़कर सुनाए। Sirsa News

जंग सिंह जीवन के आखिरी पड़ाव तक मानवता की सेवा करते रहे | Sirsa News

उन्होंने सचखंडवासी जंग सिंह इन्सां के जीवन के बारे मे बताते हुए कहा कि जंग सिंह जीवन के आखिरी पड़ाव तक मानवता की सेवा करते रहे। दिन हो चाहे रात, वे हमेशा तन मन धन से सेवा में लगे रहते थे। उन्होंने बताया कि जंग सिंह इन्सां का सारा परिवार डेरा सच्चा सौदा के साथ जुड़ा हुआ है।

नामचर्चा की समाप्ती के बाद रामकृष्ण इन्सां ने पवित्र नारा लगा कर 10 मिनट का सुमिरन किया। इस दौरान ब्लॉक के जिम्मेवारों ने परिवारिक सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। हरियाणा प्रदेश के 85 मेंबर हरदम इन्सां, 85 मेंबर बिंदर इन्सां, रामकिशन इन्सां, अमरजीत इन्सां, प्यारे लाल इन्सां, राकेश शर्मा, देव कुमार शर्मा, विक्की इन्सां, जगदीश, गुरदीप, 15 मेंबर मेजर इन्सां व प्रेमी सेवक गांव डबवाली मौजूद रहे। Sirsa News

Sirsa Weather : आफत की बरसात, 1987 का तोड़ा रिकॉर्ड, राजपुरा माइनर टूटी, बाढ़ का खतरा!

About The Author

Related Posts