Body Donation: सच्चे नम्र सेवादार धर्मबीर इन्सां के पिता प्रीतम इन्सां ढांड ब्लाक के तीसरे शरीरदानी बने

Published On

पार्थिव देह मेडिकल रिसर्च हेतु दान

ढांड/कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए कैथल जिले के ढांड ब्लाक से डेरा श्रद्धालु प्रेमी प्रीतम इन्सां, निवासी गाँव जाजनपुर के मरणोपरांत उनकी पार्थिव देह मेडिकल रिसर्च हेतु दान की गई। प्रीतम इन्सां 85 वर्ष की आयु में अपनी संसारिक यात्रा पूरी करके कुल मालिक के चरणों में सचखंड जा विराजे। Kaithal News

परिजनों ने बताया कि प्रीतम इन्सां ने पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए मरणोपरांत शरीरदान का प्रण किया हुआ था। इसलिए उनकी अंतिम इच्छा को पूरी करते हुए परिवार ने सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मृतक देह को वर्ल्ड कॉलेज आॅफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च हॉस्पिटल झज्जर, हरियाणा को दान किया। जिससे चिकित्सा शिक्षा और मानव कल्याण को लाभ मिलेगा। शरीरदानी प्रीतम सिंह इन्सां ढांड ब्लाक के तीसरे शरीरदानी बने। सच्चे नम्र सेवादार धर्मबीर इन्सां ने बताया कि उनके पिता ने 1982 में डेरा सच्चा सौदा की दूसरी पातशाही शाह सतनाम सिंह जी महाराज से गुरुमन्त्र की अनमोल दात प्राप्त की थी और इसके बाद से वे लगातार सेवा और सत्संग के साथ जुड़े रहे।

वे लम्बे समय तक शाही कैंटीन में सच्ची पक्की समिति के सेवादार भी रहे। इस दौरान डेरा सच्चा सौदा की बेटा-बेटी एक समान परंपरा का पालन करते हुए बेटी नीलम और पौत्री गुरदीप ने अर्थी को कंधा दिया। तत्पश्चात मृतक देह वाली गाड़ी को प्रीतम इन्सां अमर रहे के नारों के साथ रवाना किया गया। ग्रामीणों ने परिवार की इस मानवता भलाई पहल की सराहना की। इस दौरान सच्चे नम्र सेवादार, सच्ची प्रेमी समिति के भाई-बहन, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर कमेटी के सेवादार और साध-संगत व ग्रामीण मौजूद रहे। Kaithal News

About The Author

Related Posts