HKRN: एचकेआरएन में नौकरी लगवाने के नाम पर 20 लाख की ठगी

Published On

तीन आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज | Kaithal News

कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Haryana Kaushal Rojgar Nigam: नौकरी लगवाने के नाम 20 लाख ठगने के मामले में इकनॉमिक सैल द्वारा तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो की पहचान क्योड़क निवासी संजीव, सांघन निवासी जसपाल तथा जिला जींद के गांव झील निवासी मोहित के रूप में हुई है। सभी आरोपियों को व्यापक पूछताछ के लिए अदालत से 30 दिसंबर तक पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। Kaithal News

पुलिस ने बताया कि बरटा निवासी दिनेश की शिकायत अनुसार वह उसके छोटे भाई को नौकरी लगवाना चाहता था। इसे लेकर उसकी बातचीत बरटा निवासी सेवा सिंह से हुई। सेवा सिंह ने बताया कि उसके हरियाणा कौशल रोजगार में निगम के अधिकारियों से जान पहचान है। वह उसे व उसके भाई को एचकेआरएन के तहत नौकरी लगवा देगा। इस पर बाद में सेवा सिंह ने उसे विक्रम, संजीव, नैंसी, जसपाल और गुरमीत कुंडू से मिलाया। Kaithal News

आरोपियों ने नौकरी लगवाने के नाम पर अलग-अलग तिथियां में उससे 20 लाख रुपए की राशि ले ली तथा जल्द ही नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। बार-बार आश्वासन के बावजूद जब उसे नौकरी नहीं मिली तो उसने आरोपियों से अपने राशि वापस लेने की मांग की तो आरोपियों ने राशि देने से इंकार कर दिया। जिस बारे थाना सदर में मामला दर्ज किया गया। Kaithal News

यह भी पढ़ें:– Fire: शॉर्ट सर्किट से कॉपी शॉप में लगी आग, लाखों का नुकसान

About The Author

Related Posts