सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, एक घायल

Published On

बिलासपुर के पास नियंत्रण खोने से गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त (road accident)

गुरुग्राम (संजय मेहरा/सच कहूँ)। गुरुग्राम-जयपुर हाईवे स्थित बिलासपुर के पास सड़क (road accident) दुर्घटना में राजस्थान के दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। ये तीनों राजस्थान से गुरुग्राम अपने रिश्तेदार से मिलने आये थे। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। तीसरे घायल का उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार अभिषेक और सनथ राजस्थान के नागौर निवासी अपने दोस्त गोपाल राय के साथ गुरुग्राम में किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए आ रहे थे। रात को करीब पौने 12 बजे जब वे गुरुग्राम-जयपुर हाईवे स्थित बिलासपुर के पास पहुंचे तो आगे चल रहे वाहन के ड्राइवर ने अचानक वाहन को मोड़ दिया।

  • इस दौरान उनके पीछे चल रही अभिषेक व अन्य की कार का संतुलन बिगड़ गया। तीनों को गहरी चोटें आई।
  • पुलिस प्रवक्ता के अनुसार घायलों को उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
  •  इनमें से दो लोगों अभिषेक और सनथ की मौत हो चुकी थी।
  • वहीं गोपाल राय गंभीर रूप से घायल था।
  • जयपुर से आये उनके परिजन अशोक कुमार के मुताबिक गुरुग्राम में वे गोपाल राय, अभिषेक और सनथ रिश्तेदार से मिलने के लिए आ रहे थे।
  • गुरुग्राम पहुंचने से पहले ही यह हादसा हो गया।
  • पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts