Stubble Burning Case: कैथल जिले में पराली जलाने में गुहला सबसे खराब, कलायत का सबसे अच्छा रिकॉर्ड

Published On

पिछले एक सप्ताह में कम आए पराली जलाने के मामले | Kaithal News

कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Stubble Burning Case: सोमवार को जिले में दो नए मामले पराली जलाने के आए हैं। अब जिले में कुल 133 आगजनी के मामले हो गए है। नए मामले सामने आने के साथ ही पराली जलाने के आरोप में पुलिस ने चीका में एक और किसान गिरफ्तार किया है। ऐसे में जिले में अब तक 21 किसानों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि 96 किसानों की रेड एंट्री की गई है। रेड एंट्री में सबसे ज्यादा गुहला ब्लॉक के 43 किसान है। Kaithal News

ऐसा इसीलिए है क्योंकि यहां आगजनी के भी सबसे ज्यादा 53 मामले पाए गए है। वहीं एफआईआर सबसे ज्यादा ढांड और पुंडरी में 12 हुई है। जिले में सबसे अच्छा रिकॉर्ड कलायत ब्लॉक का है यहां कोई एफआईआर नहीं हुई और रेड एंट्री भी सिर्फ एक किसान की हुई है। वायु प्रदूषण का स्तर भी पिछले लगभग एक सप्ताह से 200 और 250 के बीच है। सोमवार को भी वायु प्रदूषण का स्तर 212 दर्ज किया गया है।

इस मामले में जिला कृषि अधिकारी बाबू लाल ने बताया कि पराली जलाने के मामलों पर अकुंश लाने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है। किसानों को पराली न जलाने के लिए लगातार जागरुक किया जा रहा है। बताया कि अब जिले में 133 मामले पराली जलाने के आ चुके हैं। इसमें करीब दो लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। Kaithal News

पराली जलाने के मामले में चीका पुलिस ने महिला किसान को किया गिरफ्तार

सरकारी आदेशों की अवहेलना करके धान के अवशेष जलाने के एक मामले में थाना चीका पुलिस ने एक महिला किसान को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कृषि अधिकारी की शिकायत अनुसार उपरोक्त आरोपियों ने पराली के अवशेष जलाकर सरकारी आदेशों की अवहेलना की गई थी। इस बारे थाना चीका में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। Kaithal News

यह भी पढ़ें:– हरियाणा व राजस्थान रोडवेज के बीच मामला खत्म हो गया है: अनिल विज

About The Author

Related Posts