पूज्य गुरु जी के टिप्स व कुशल मार्ग दर्शन से संवरा ‘उदित गर्ग’ का भविष्य

Published On

मेरी सफलता का श्रेय पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के कुशल मार्गदर्शन को जाता है: उदित गर्ग

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। बिना कोचिंग के नीट परीक्षा में अपनी काबलियत व बुलंद हौंसलों के बल पर सफलता हासिल करने वाले शाह सतनाम जी ब्वॉयज स्कूल सरसा के छात्र उदित गर्ग ने पूज्य गुरु जी का पावन आशीर्वाद मिलने पर तहेदिल से आप जी का कोटि-कोटि आभार प्रकट किया है। उदित गर्ग का कहना है कि मेरी सफलता का श्रेय पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के कुशल मार्गदर्शन को जाता है।

शिक्षा से संबंधित पूज्य गुरु जी के दिए टिप्स को फॉलो करते हुए उन्हें बिना कोचिंग के ये मुकाम हासिल किया है। वहीं शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल के प्रशासक डॉ. हरदीप सिंह इन्सां एवं प्रधानाचार्य राकेश धवन इन्सां ने उदित गर्ग को इस सफलता पर हार्दिक बधाई दी और पूज्य गुरु जी का तहेदिल से आभार प्रकट करते हुए उदित गर्ग के माता-पिता, स्कूल स्टाफ तथा प्रबंधकीय कमेटी के सदस्यों का बहुत-बहुत धन्यवाद किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts