विवाह समारोह से लोट रहे एक परिवार का वाहन दुर्घटना ग्रस्त, जलने से चालक की मौत, महिला व चार बच्चे घायल 

Published On

उकलाना 11 फरवरी , कुलदीप स्वतंत्र, आज मध्य रात गांव समैन, टोहाना से एक विवाह समारोह में भाग लेकर बोलेरो से अपने गांव नयागांव लोट रहे परिवार की गाडी बिठमड़ा एवं सुरेवाला के बीच दुर्घटना (Vehicle Crashed) ग्रस्त हो गई। बोलेरो के सड़क के निकट एक वृक्ष के साथ टकराने से बोलेरो में आग लग गई। इस गाडी को परिवार का मुखिया नयागांव निवासी 32 वर्षीय भीम सिंह सुपुत्र देवी लाल चला रहा था जो कि गाडी में फंस जाने से निकल नहीं पाया और बुरी तरह जल जाने से उसकी मौत हो गई ।

वहीं भीम सिंह की पत्नी नीलम , उसकी दो लड़कियां एक लड़का व एक अन्य रिश्तेदार की लड़की बाहर निकलने में कामयाब हो गए। नीलम व एक लड़की को फ्रैक्चर हुआ है । सुचना मिलते ही पुलिस का 112 नंबर वाहन मौके पर पंहुचा और घायलों (Vehicle Crashed) को उकलाना के सरकारी अस्पताल में पंहुचाया गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा भेजा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह परिवार नीलम के मामा पक्ष के एक विवाह समारोह में भाग लेने गांव समैन गया था वहां से रात 12 बजे के बाद वापस लौट रहा था कि सुरेवाला के निकट इस हादसे का शिकार हो गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts