भारत को विश्व गुरु बनाने में पवित्र गीता से मिलेगी प्रेरणा : राज्यपाल

Published On

कुरुक्षेत्र (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के राज्यपाल बंडारु दतात्रेय ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए पवित्र ग्रंथ गीता से ही प्रेरणा मिलेगी। इस पवित्र ग्रंथ से पूरी मानवता को शांति का संदेश दिया गया। यह ग्रंथ किसी एक जाति या धर्म का नहीं है, अपितु यह ग्रंथ हर वर्ग और हर व्यक्ति के लिए है। इस पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश आज भी पूरी तरह प्रासंगिक है और यह हरियाणा का सौभाग्य है कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर ही 5158 वर्ष पूर्व भगवान श्रीकृष्ण ने गीता के उपदेश दिए। वे वीरवार को कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की आजादी के अमृत महोत्सव व राज्यस्तरीय प्रदर्शनी के उद्घाटन सत्र में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस प्रदर्शनी में 30 से ज्यादा विभागों ने स्टॉल लगाए है।

इस अवसर पर त्रिदंडी चिन्ना मन्नारायणा रामानुज जीयर स्वामी, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश, पर्यटन एवं शिक्षा मंत्री कंवरपाल, खेल मंत्री संदीप सिंह, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा आदि भी मौजद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts