IPL 2026: कनिष्क चौहान विराट कोहली संग आज बिखेरेगा आईपीएल में अपना जलवा?

Published On

शाह सतनाम जी क्रिकेट एकेडमी का होनहार खिलाड़ी बतौर इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर अपना जलवा बिखेरेगा

सरसा। क्रिकेट प्रेमियों के आज दिन का बेहद खास है। चूँकि आज शाम आईपीएल का 19वां सीजन आज शुरू होने जा रहा है और इस सीजन की शुरुआत विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाडियों से सुसज्जित आरसीबी की टीम एसआरएच से होने जा रही है। इसी बिच खास बात यह है कि डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां से स्पोर्ट्स टिप्स प्राप्त कर पूरी दुनिया में अपना जलवा दिखाने वाला शाह सतनाम जी क्रिकेट एकेडमी (Shah Satnam Ji Cricket Academy) का होनहार खिलाड़ी कनिष्क चौहान (Kanishk Chauhan) भी आज आरसीबी की ओर से अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार है। इस मैच में कनिष्क चौहान बतौर इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर अपना जलवा बिखेरेगा। IPL 2026

उल्लेखनीय है कि कनिष्क चौहान ने 2015 से शाह सतनाम जी क्रिकेट स्टेडियम एकेडमी के होनहार खिलाड़ी है। कनिष्क चौहान को स्वयं पूज्य गुरु जी ने ना केवल अपना कीमती समय दिया बल्कि उनके साथ अनेकों मैच भी खेलें हैं। कनिष्क चौहन के उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते पूज्य गुरु जी ने कनिष्क को हर वो सुविधा अंतर्राष्ट्रीय स्तर की दी जिसके बदौलत आज कनिष्क इस मुकाम पर पहुंचे है।

बता दें कि पूज्य गुरु जी का स्वयं खेलों के प्रति गहरा लगाव है और उन्होंने खुद भी 32 नेशनल गेम खेले हैं। खेलों को बढ़ावा देने के लिए सिरसा स्थित पूज्य गुरु जी ने आंतरराष्ट्रीय भारतीय खेल गांव स्थापित किया है जिसमें दर्जनों खेलों की नरसरीयां तैयार की जाती है। बहरहाल, कनिष्क चौहान आज भी इस क्रिकेट एकेडमी का खिलाड़ी है और डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी भी है। कनिष्क का जलवा देखने के लोग बड़े उत्सुक हैं। कनिष्क चौहान ने आईपीएल के लिए विराट कोहली से काफी गहन चर्चा की हैं जिससे इंटरनेट पर भी वो चर्चा का विषय बने हुए हैं। IPL 2026

About The Author

Related Posts