शिक्षा और रोजगार
कैथल में संदिग्ध परिस्थितयो में महिला की मौत, मायके पक्ष ने लगाया मृतका के पति और बेटे पर हत्या का आरोप
कैथल (सच कहूं /कुलदीप नैन)। Kaithal News: कैथल में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के मामला सामने आया है। महिला के मायके पक्ष के लोगो ने महिला के पति और बेटे पर हत्या करने के आरोप लगाये है। महिला दो तीन से लापता बताई जा रही थी, जिसका शव आज सुबह गाँव के ही तालाब में मिला है। मायके पक्ष के लोगो का कहना है कि महिला की हत्या करके तालाब में फैंका गया है। Kaithal News
मृतक महिला की पहचान चंद्रकांता गाँव काकौत के रूप में हुई है। मृतक महिला के शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी है। मृतका चंद्रकांता के भाई पवन ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उसकी बहन की शादी लगभग 25 वर्ष पहले गाँव काकौत में हुई थी। सुसराल पक्ष के लोग चंद्रकांता को दो तीन दिन से लापता बता रहे थे। सुसराल वालो ने बताया कि चंद्रकांता कूड़ा डालने गयी थी। उसके बाद घर नहीं आई। जिस पर हमने एक दिन इंतजार करके अपने स्तर पर जाँच पड़ताल शुरू की। Kaithal News
मृतका के भाई ने आगे बताया कि उन्होंने काकौत गाँव में आकर नहर से लेकर गाँव तक सभी लोगो से चंद्रकांता के बारे में पूछा लेकिन किसी से कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई। इसके बाद सभी ऑटो वालो से पूछताछ की लेकिन कही से कोई सुराग हमें नहीं लगा। इसके बाद उनके भांजे ने उन्हें बताया कि गाँव में तालाब के किनारे एक तसला रखा हुआ है। जब हमने तालाब पर जाकर देखा तो वहां चंद्रकांता का शव मिला। Kaithal News
यह भी पढ़ें:– लोकसभा में गौरव गोगोई बने कांग्रेस के उपनेता, के सुरेश मुख्य सचेतक