Punjab

झम्मट गाँव में आजादी के बाद पहली बार पहुंचा ‘नहरी पानी’ 
अप्रैंटशिप युवाओं को पुलिस ने भगा - भगाकर पीटा
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा: योग्य लाभार्थी महिलाओं को पहली जुलाई से मिलेगी वित्तीय सहायता
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात; जायज़ मांगों पर जल्द कार्रवाई का दिया भरोसा

संगठन की मजबूती के लिए पूरी ताकत से मेहनत करें कार्यकर्ता- बडोली 

भाजपा संगठनात्मक बैठक में बडोली बोले: कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत, संगठन मजबूती पर दिया जोर

Sarvesh Kumar Picture
Published On

खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। Kharkhoda News: सांपला मार्ग पर स्थित पूर्व वाटिका में भाजपा कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। जिसमें पार्टी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए पार्टी का एकमात्र साधन उसके कार्यकर्ता होते हैं। पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को दिन-रात मेहनत करके पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो आखिरी पंक्ति में बैठे कार्यकर्ता को वह मान सम्मान देती है जो प्रथम पंक्ति में बैठा कार्यकर्ता को मिलता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है सबसे बड़ा कार्यकर्ताओं का नेटवर्क भी भाजपा के पास ही है। जिस देश की जनता ने भी स्वीकार किया है अभी हाल ही में संपन्न हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भी यह जनता ने साबित करके दिखा दिया है कि भाजपा है तो देश में सब कुछ मुमकिन है। जिस राज्य में कभी बीजेपी का एक भी विधायक नहीं होता था आज प्रचंड बहुमत के साथ उस राज्य में भाजपा की सरकार बनी है। यह तभी संभव है जिस पार्टी में कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती के लिए  दिन-रात मेहनत करते हैं उनकी सफलता अपने आप कदम चूमती है।

विधायक पवन खरखौदा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिनका एक ही संकल्प है।  2047 में देश को विकसित राष्ट्र बनाना है। उस दिशा में हमें मिलकर उनके मिशन को कामयाब करने के लिए मेहनत करनी होगी।  ताकि हमारा देश एक विकसित राष्ट्र बन सके। उसके लिए हमें गांव-गांव गली-गली, शहर -शहर घूम कर अपनी स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल का प्रचार- प्रसार करना होगा । ताकि देश में बनी वस्तुए इस्तेमाल हो और हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत हो तभी हमारा देश विकसित राष्ट्र बन सकेगा। इस मौके पर जिला प्रभारी सतीश नांदल, जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज,  मंडल अध्यक्ष नरेश पाराशर आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Kharkhoda News

About The Author

Related Posts