Yoga Day: योग एक स्वस्थ समाज की नींव

Published On

छछरौली (सच कहूँ/राजेंद्र प्रसाद)। Chhachhrauli News: उत्थान संस्थान में कोशिश ईकाई के दिव्यांग बच्चो ने योग कर योगा दिवस मनाया। इस अवसर पर संस्थान की डायरेक्टर डॉक्टर अंजू बाजपई जी ने कहा कि योग मन, शरीर और पृथ्वी को जोड़ता है। आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में अवसाद, चिंता और क्रोध जैसी समस्याएं आम हो चुकी है ऐसे में योग न केवल मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है बल्कि सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देता है।योग एक ऐसी औषधि है जो बिना दवा के रोगों से बचाव करती है। Chhachhrauli News

स्वस्थ शरीर और मन के लिए योग अभ्यास के लाभों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। योग एक पारंपरिक भारतीय अभ्यास है जो लोगों को संतुलित, शांत और स्वस्थ रहने में मदद करता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एक ऐसा दिन है जो न सिर्फ तन को मजबूत करता है, बल्कि मन को भी शांत करता है। योग कोई नया ट्रेंड नहीं है, बल्कि भारत की हज़ारों साल पुरानी वो देन है, जिसे आज दुनिया सिर झुकाकर स्वीकार कर रही है। महान शिक्षाविद डॉक्टर पी के बाजपई जी ने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा को संतुलन में लाने की एक वैज्ञानिक पद्धति है। यह मानसिक तनाव को कम करता है, शरीर को स्वस्थ रखता है और आत्मा को शांति प्रदान करता है। Chhachhrauli News

जब व्यक्ति स्वस्थ होता है तभी परिवार मजबूत बनता है और जब परिवार मजबूत होते हैं तभी समाज समरस ,समर्थ और संतुलित बनता है इसलिए योग एक स्वस्थ समाज की नींव है।नियमित योग अभ्यास से व्यक्ति ज्यादा अनुशासित, केंद्रित और सकारात्मक बनता जाता है।भारत में योग की परंपरा हजारों वर्षों पुरानी है। प्राचीन ऋषि-मुनियों ने योग के माध्यम से ध्यान, समाधि और आत्मज्ञान प्राप्त किया। भगवद गीता में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को कई प्रकार के योग जैसे कर्मयोग, भक्तियोग और ज्ञानयोग का उपदेश दिया। यह भारत की वह देन है जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने का मार्ग दिखाया।योग दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि एक संकल्प है — स्वस्थ शरीर, शांत मन और

संतुलित जीवन की ओर बढ़ने का।प्रधानाचार्य रविंद्र मिश्रा जी ने कहा कि आधुनिक जीवन की भागदौड़ में योग एक संजीवनी की तरह है जो न केवल रोगों से बचाता है, बल्कि मन को भी शांत रखता है। हमें चाहिए कि हम रोज योग करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि हम एक स्वस्थ और सुखी समाज का निर्माण कर सकें।संस्थान से एकेडमी इंचार्ज स्वाति ठाकुर ,स्पोर्ट्स इंचार्ज सुमित सोनी, डांस टीचर हनी तोमर ,केयर टेकर राजेश और दीपा तथा यू पी ई एस और चितकारा यूनिवर्सिटी से आए सभी छात्र छात्राओं ने भी नियमित रूप से योग क्रिया को अपने दैनिक दिनचर्या में ढालने की बात कही। Chhachhrauli News

यह भी पढ़ें:– बिजली तारों की चोरी किसानों के लिए घातक है, रोक लगाएं: बिजेंद्र सिंह

About The Author

Related Posts