Sirsa: जहर के सेवन से युवक की मौत

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। गांव मौजूखेड़ा में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने के मामले में डिंग थाना पुलिस ने पत्नी व सास-ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। युवक की गत दिवस जहर खाने से मौत हो गई थी। जानकारी अनुसार गांव मौजूखेड़ा निवासी संजय की शादी भूना रोड फतेहाबाद निवासी प्रियंका के साथ 5 साल पूर्व हुई थी। सात दिन पहले प्रियंका मायके चली गई। 16 मई को संजय पत्नी को लेने ससुराल गया था। शाम को वापस घर लौटने पर उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। Sirsa News

इसका पता चलते ही पिता बेटे के पास पहुंच गया। संजय ने अपने पिता महेंद्र को बताया कि प्रियंका, सास चुंखा देवी व ससुर राजेंद्र ने उसकी काफी बेइज्जती की और प्रियंका को उसके साथ नहीं भेजा। इसी वजह से उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद संजय को उपचार के लिए सरसा के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक होते देख उसे रेफर कर दिया। Sirsa News

18 मई को उपचार के दौरान संजय की मौत हो गई। जांच अधिकारी सीमा देवी का कहना है कि मृतक के पिता महेंद्र के बयान पर पत्नी प्रियंका व सास-ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया गया है। जल्द ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने रविवार को शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। Sirsa News

Income Tax Raid: आगरा में मिला नोटों का जखीरा! गिनते गिनते थक गए अधिकारी!

About The Author

Related Posts