कार से 57 लाख चोरी, ठक-ठक गैंग के 4 सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार

Published On

लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब की लुधियाना पुलिस ने चंडीगढ़ के एक व्यापारी की कार से पिछले पखवाड़े हुई 57 लाख रुपये की चोरी के मामले में चार आरोेपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। लुधियाना के पुलिस आयुक्त मनदीप सिंह सिद्धू ने बुधवार को यहां बताया कि 29 दिसंबर को देवांशु मल्होत्रा की कार से ठक-ठक गैंग के सदस्यों ने 57 लाख 40 हजार रुपये चोरी कर लिये थे।

यह भी पढ़ें:– पंजाब सीएम भगवंत मान ने ड्यूटी पर नहीं लौटने पर दी थी सस्पेंड करने की वार्निंग

पुलिस ने इस मामले में गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है व उनके पास से 46.50 लाख बरामद भी कर लिये हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारियां मोबाईल से इनकी लोकेशन ट्रेस करने के बाद की गई। गिरोह का अपराध को अंजाम देने का तरीका यह है कि वह गुलेल से कार की खिड़की का शीशा तोड़ते हैं और चोरी को अंजाम देने के बाद दूसरे किसी राज्य में भाग जाते हैं। गिरोह के कुछ सदस्यों की तलाश अभी जारी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts