एडीसी ने नगर परिषद अधिकारियों संग लिया निर्माण कार्यों का जायजा

Published On

उच्च क्वालिटी की सामग्री इस्तेमाल के निर्देश

  • पशुओं के लिए पानी, चारे और शैड का इंतजाम करने को भी कहा

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। Bhiwani News: एडीसी एवं डीएमसी हर्षित कुमार ने शुक्रवार को शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर शहर में विभिन्न जगहों को दौरा किया। उन्होंने नगर परिषद द्वारा तैयार करवाएं गए नवनिर्मित शौचालय, डंपिंग यार्ड, नंदीशाला, किरोड़ीमल पार्क आदि का निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश दिए। एडीसी ने नप अधिकारियों के साथ सबसे पहले नव निर्मित शौचालयों का जायजा लिया और उनकी सफाई व्यवस्था को लेकर जरूरी निर्देश दिए। Bhiwani News

इसके अलावा एडीसी ने किरोड़ीमल पार्क में चल रहे निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया और उच्च क्वालिटी की निर्माण सामग्री का प्रयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने नंदीशाला का निरीक्षण किया। एडीसी ने गर्मी के मौसम को देखते हुए पशुओं को पानी, चारे व शैड आदि की व्यवस्था के करने के निर्देश दिए। उन्होंने डंपिंग यार्ड का भी निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। Bhiwani News

यह भी पढ़ें:– गरीब कल्याण संस्था ने फ्री एम्बुलेंस सेवा की आरंभ

About The Author

Related Posts