हरियाणा के बाद अब पंजाब की कमान भी एक महिला के हाथ में

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

पंजाब की मुख्य सचिव बनी विनी महाजन, हरियाणा में मुख्य सचिव की भूमिका निभा रही हैं केशनी आनंद अरोड़ा

चंडीगढ़ (अनिल कक्कड़)। हरियाणा के बाद अब पंजाब की कमान भी एक वरिष्ठ महिला आईएएस अधिकारी के हाथों में सौंपी गई है। विनी महाजन पंजाब की पहली महिला मुख्य सचिव बनी हैं, इससे पहले पड़ोसी राज्य हरियाणा की मुख्य सचिव भी महिला हैं। इनका नाम है केशनी आनंद अरोड़ा। यह पहला मौका है जब पड़ोसी राज्यों की कमान महिलाओं के हाथ में हो। याद रखना चाहिए कि राज्य में मुख्य सचिव सर्वोच्च अधिकारी होता है। मुख्यमंत्री के बाद मुख्य सचिव की ही हैसियत होती है।
30 जून 2019 से मुख्य सचिव हैं केशनी आनंद अरोड़ा

After Haryana, now the command of Punjab is also in the hands of a woman (2)

हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार ने 30 जून 2019 को राज्य की अफसर शाही की कमान वरिष्ठ आईएएस अधिकारी केशनी आनंद अरोड़ा को सौंपते हुए उन्हें हरियाणा का मुख्य सचिव नियुक्त किया था। तब से वह हरियाणा प्रशासन का बखूबी संचालन कर रही हैं। अब 26 जून 2020 को पंजाब में कांग्रेस की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने राज्य की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनी महाजन को पंजाब का मुख्य सचिव नियुक्त किया है। पंजाब में पहली बार मुख्य सचिव का पद महिला आईएएस अधिकारी को सौंपा गया है, जब कि हरियाणा में मुख्य सचिव की कुर्सी पहले भी महिला आईएएस अधिकारी को मिली है। यह संयोग है कि पहली बार पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों में महिला आईएएस अधिकारी ही मुख्य सचिव हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts