Waris Punjab De: अमृतपाल सिंह के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 साथी गिरफ्तार, अमृतपाल फरार

Published On

चंडीगढ़। वारिस पंजाब डे के मुखिया अमृतपाल सिंह पर पंजाब पुलिस शिकंजा कस रही है। पुलिस ने शनिवार को एक बड़े आॅपरेशन में उसके 6 साथियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई तीन वाहनों के काफिले में जा रहे अमृतपाल सिंह के खिलाफ की गई है। इस बीच पुलिस ने दो वाहनों को पकड़ लिया, लेकिन अमृतपाल सिंह तीसरी गाड़ी में बैठकर फरार होने में सफल रहा। पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह के खिलाफ भड़काऊ भाषण सहित तीन मामले दर्ज किए हैं, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

क्या है मामला

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमृतपाल सिंह का पुलिस लगातार पीछा कर रही है। अमृतपाल सिंह की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है। अमृतपाल सिंह के काफिले के पीछे सुबह से ही भारी पुलिस बल तैनात रहा। उधर, काफिला जब महतपुर के पास पहुंचा तो पुलिस ने उसे घेर लिया और दो वाहनों में सवार उसके छह साथियों को हिरासत में ले लिया। हालांकि अमृतपाल सिंह अपनी मर्सिडीज कार से फरार हो गया। पुलिस ने अमृतपाल सिंह के साथियों के पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts