कार, सेफ्टी टैंकर व बाईक की टक्कर में बाईक चालक गंभीर घायल

Published On

अबोहर (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा)। स्थानीय श्रीगंगानर रोड पर आज दोपहर एक कार, सेफ्टी टैंकर व बाईक की टक्कर में बाईक चालक बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए श्रीगंगानगर ले जाया गया है।(Road Accident) जानकारी के अनुसार सुखपाल सिंह पुत्र बलजीत सिंह निवासी दलमीरखेड़ा अपने पिता के साथ कार पर सवार होकर गांव से अबोहर आ रहे थे कि जब उनकी कार श्री गंगानगर रोड स्थित रिलांयस पंप के निकट पहुंची तो सामने से आ रहे एक सेफ्टी टैंकर से उनकी टक्कर हो गई।

इसी दौरान वहां से गुजर रहा बाइक चालक मेनपाल पुत्र पिरथीचंद निवासी सैंदांवाली भी इनकी चपेट में आने से बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए श्रीगंगानगर ले जाया गया। मौके पर पहुंची सदर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts