मानवता कार्य कर मनाई महाशहीद अंग्रेज कौर की चौथी बरसी

Published On

सादक, फरीदकोट (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा के ब्लॉक सादक जीला फरीदकोट के गाँव साधा वाला की महाशहीद अंग्रेज कौर इन्सां की चौथी बरसी नामचर्चा का आयोजन कर मनाई गई। इस मौके पर नामचर्चा में स्थानीय साध-संगत, रिश्तेदारों, सगे-संबंधियों व ब्लॉक गोलेवाला व सादक के जिम्मेवारों ने शिरकत कर महाशहीद को श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस मौके पर महाशहीद के परिजनों ने 3 जरूरतमंत परिवारों को महीने का राशन नि:शुल्क वितरित किया साथ ही 2 पौधे लगाए गए। आपको बता दें की गाँव साधा वाला की रहने वाली महाशहीद अंग्रेज कौर इन्सां पिछले तीन दशकों से डेरा सच्चा सौदा से जुड़ी हुई है, उन्होंने डेरा सौदा की दूसरी पातशाही पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी हाराज से नाम दान की अनमोल दात प्राप्त की थी।अंग्रेज कौर इन्सां डेरा सच्चा शाह सतनाम जी धाम में निगरानी पहरा समिति में अपनी सेवाएं देती थी। इस मौके पर अंग्रेज कौर इन्सां के परिवार ने कहा है की हमारे परिवार का बच्चा-बच्चा डेरा सच्चा सौदा की विचारधारा पर 100 प्रतिशत कायम है और हर वक़्त रहेगा। आपको बता दें की अंग्रेज कौर इन्सांका देहांत 2017 में पंचकूला में हुआ था। इस नामचर्चा में 15 मेंबर जसकरण इन्सां, ब्लॉक भंगीदास गुरसेवक सिंह इन्सां, 15 मेंबर परमजीत सिंह इन्सां, जिम्मेवार सेवादार हरदीप इन्सां, 15 मेंबर जोरा इन्सां, भंगदर दासा इन्सां समेत साध-संगत व रिश्तेदार उपस्थित थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts