बठिंडा में लूटपाट गिरोह का पर्दाफाश

Published On

3 सदस्य गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक सहित 3 मोबाइल बरामद

बठिंडा। (सच कहूँ/सुखजीत मान) शहर में लूटपाट की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। आज बठिंडा में सीआईए स्टाफ ने लूटपाट व वाहन चोर गिरोह का पदार्फाश (Bathinda News) किया है। पुलिस ने गिरोह के 3 मेंबरों को गिरफ्तार किया है। जिनसे एक बिना नंबर बाइक और 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:– सभी प्रदेश दूसरे राज्यों में चल रहे नये उद्यमों से सीख कर प्रेरणा लें: मीत हेयर

इंस्पेक्टर त्रिलोचन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए स्टाफ-1 पुलिस पार्टी रेलवे फाटक बाबा दीप सिंह नगर, हाजी रतन रोड बठिंडा के पास मौजूद थी।तब सूचना मिली कि दविंदर सिंह उर्फ गंजा निवासी कृष्णा कॉलोनी बठिंडा, गुरजीत सिंह गहरी निवासी राजगढ़ जिला बरनाला हाल कृष्णा कॉलोनी बठिंडा और परमिंदर सिंह उर्फ कालिया निवासी गुरु की नगरी शहर से मोटरसाइकिल चुराते हैं।

आरोपी चोरी की बाइक पर सवार होकर राहगीर महिला और पुरुषों से मोबाइल छीन लेते हैं। फिर चोरी के मोबाइल और मोटरसाइकिल लोगों को सस्ते दामों पर बेच देते हैं। (Bathinda News) पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़कर उनके पास से 3 मोबाइल फोन और 1 बिना नंबर मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। पूछताछ में और खुलासे होने की संभावना है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts