Bhagwant Mann: सीएम ने जिला प्रशासकीय परिसर के विस्तार का किया शिलान्यास

Published On

दोनों मंजिलों पर बनेंगे कुल 48 कमरे | Moga News

  • 13 लोगों की क्षमता वाली नई लिफ्ट भी लगाई जाएगी

मोगा (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने रविवार को यहां जिला प्रशासकीय परिसर (डी.ए.सी.) के विस्तार का शिलान्यास किया। इमारत की तीसरी और चौथी मंजिल के निर्माण वाली इस परियोजना पर 10.31 करोड़ रुपए की लागत आएगी। Moga News

मुख्यमंत्री ने कहा कि डी.ए.सी. की इमारत में चार ब्लॉक शामिल हैं, जिनमें ए ब्लॉक, बी ब्लॉक, सी ब्लॉक और डी ब्लॉक का निर्माण 2004 में किया गया था। मान ने कहा कि यह परियोजना इस साल अगस्त तक लगभग आठ महीनों में पूरी हो जाएगी। उन्होंने बताया कि दोनों मंजिलों पर कुल 48 कमरे बनाए जाएंगे और दोनों मंजिलों पर पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय ब्लॉक का प्रबंध होगा। Moga News

मान ने बताया कि परिसर में 13 लोगों की क्षमता वाली नई लिफ्ट लगाई जाएगी और दोनों मंजिलों पर सुरक्षा के लिए सी.सी.टी.वी. कैमरा सिस्टम होगा। उन्होंने कहा कि यह अत्याधुनिक इमारत फायर डिटेक्शन/आपातकालीन निकासी और पब्लिक एड्रेस सिस्टम से भी लैस होगी। उन्होंने यह भी कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा के उचित उपयोग के लिए इमारत में 95 किलोवाट सोलर पावर जनरेशन सिस्टम लगाया जाएगा। Moga News

यह भी पढ़ें:– Manu Bhaker: अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी मनु भाकर की नानी और मामा की सड़क दुर्घटना में मौत

About The Author

Related Posts