ढाई साल से बंद पड़े मनरेगा के काम, किया प्रदर्शन

Published On

पूर्व हल्का इंचार्ज ने जल्द कार्यों को चालू करवाने की मांग की | Abohar News

अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। MGNREGA Workers Protest: अबोहर उपमंडल के चार गांवों में पिछले काफी समय से नरेगा सहित पंचायत विकास संबंधी कार्य बंद पड़े होने से रोषित लोगों ने रोष प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के पूर्व हल्का इंचार्ज रहे कुलदीप कुमार दीप कंबोज ने उनकी समस्या को सुनते हुए सरकार से बंद पड़े कार्यों को शीघ्र चालू करवाने की मांग की। दीप कंबोज ने बताया पंजाब में आप सरकार बने को करीब ढाई वर्ष का समय बीत चुका है, लेकिन सीडफार्म, सराभा नगर, अजीत नगर, ढाणी कडाका सिंह आदि में मनरेगा का काम बंद पड़ा है। Abohar News

जबकि इन ग्रामीण इलाके में करीब 25 से 30 हजार की आबादी निवास करती है। यह सभी लोग मजदूर वर्ग से जुड़े हैं, और मजदूरी कर अपने परिवारों का पेट पालते हैं। लेकिन ढाई वर्षों से इन गांवों मे मनरेगा कर्मचारियों का काम नहीं दिया जा रहा। दीप कंबोज ने कहा कि उन्होंने भी कई बार डीसी, बीडीपीओ, पंचातय विकास मंत्री तथा विभाग के डायरेक्टर तक इन लोगों की समस्या पहुंचाई लेकिन उनकी मांग को भी अनदेखा कर दिया गया। Abohar News

यह भी पढ़ें:– Traffic Rules: बाइक व स्कूटर चलाने वालों हो जाओ सावधान…1 सितंबर से लागू हो रहा ये ट्रैफिक नियम..

About The Author

Related Posts