Welfare Work: संगरूर के डेरा श्रद्धालुओं ने 350 बच्चों को बांटी मुफ्त वर्दियाँ 

सरकारी स्कूल मंगवाल के सदस्यों ने डेरा श्रद्धालुओं को किया सम्मानित 

Sarvesh Kumar Picture
Published On

संगरूर (सच कहूँ/नरेश कुमार)। Welfare Work: सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल मंगवाल में वीरवार को स्कूल के बच्चों को लगभग 350 वर्दियाँ (हाउस ड्रेस) वितरित की गईं। ये वर्दियाँ समाजसेवी हरिन्द्र इन्सां व रघुविन्द्र इन्सां, निवासी मंगवाल ने बांटी। इस दौरान स्कूल के स्टाफ सदस्यों ने एक सम्मान समारोह भी आयोजित किया। इस कार्यक्रम में हरिन्द्र इन्सां, रघुविन्द्र इन्सां, दीपिन्द्र उर्फ नोनू और डेरा सच्चा सौदा, ब्लॉक संगरूर के सच्चे नम्र सेवादार हुक्म चंद नागपाल इन्सां, मनजीत इन्सां और सुखविंदर बबला इन्सां को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। स्कूल प्रिंसीपल जगतार सिंह संधू ने कहा कि वीरवार को स्कूल के सभी बच्चों को लगभग 350 हाउस ड्रेस (वर्दियाँ) वितरित की गई हैं।

यह समाज सेवा के तहत समय-समय पर स्कूल के विद्यार्थियों और स्कूल की बिल्डिंग के लिए की जाने वाली सेवाओं का हिस्सा है। वितरित की गई वर्दियाँ विद्यार्थी सप्ताह में दो बार बुधवार और शनिवार को पहनकर आ सकेंगे। संधू ने बताया कि हरिन्द्र इन्सां और रघुविन्द्र दोनों भाई शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सदस्य हैं। उन्होंने इन सेवादारों का तहेदिल से धन्यवाद किया। हरिन्द्र इन्सां ने कहा कि मंगवाल के सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल के प्रिंसीपल और स्टाफ बहुत मेहनती हैं, जिनकी बदौलत आज मंगवाल का यह सरकारी स्कूल ऊँचाइयों को छू रहा है। यहाँ के बच्चे मेरिट में नाम दर्ज करवा रहे हैं और उच्च स्तरीय सम्मान प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब भी स्कूल से कोई संदेश आता है, हम हमेशा स्कूल की बेहतरी के लिए तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे बड़े होकर आईपीएस, आईएएस या पीपीएस अधिकारी बनेंगे और हमारे गांव और क्षेत्र का नाम रौशन करेंगे। 

वहीं सुखविन्द्र बबला ने कहा कि प्रिंसीपल जगतार सिंह संधू की कड़ी मेहनत से आज मंगवाल का स्कूल ऊँचाइयों को छू रहा है और यहाँ के बच्चे खेलों में भी राष्ट्रीय स्तर पर नाम दर्ज करा रहे हैं। इस मौके अमीता रानी, सिमरजीत कौर, गुरमीत कौर, हरदीप कौर, सुपिन्द्र कौर, ईशा शर्मा, दीपिका ग्रोवर, बंजरजोत सिंह, प्रीति, राजवीर कौर, संदीप कौर, आशा गुप्ता और अन्य स्कूल स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।Welfare Work

About The Author

Related Posts