सरकार 108 एम्बुलेंस कर्मियों का वेतन सीधे बैंक खाते में दे

Published On

अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। Amritsar News: डायल-108 एम्बुलेंस के कर्मचारियों ने वेतन में वृद्धि तथा दिल्ली और हरियाणा की तर्ज पर वेतन सीधे कर्मचारियों के बैंक खाते में देने की मांग की है। डायल-108 एम्बुलेंस कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री प्रो. लक्ष्मीकांता चावला को मांगपत्र सौंपा। कर्मचारियों ने कहा कि 108 एम्बुलेंस के कर्मचारी पिछले कई वर्षों से एक निजी कंपनी के अधीन काम कर रहे हैं। उन्हें न तो पर्याप्त वेतन मिल रहा है और न ही अवकाश। Amritsar News

उन्हें मेडिकल भत्ता तक नहीं दिया जाता। पिछले कई वर्षों से वेतन में वृद्धि नहीं की गयी। यहां काम करते हुएवे मानसिक रूप से परेशान हैं। मांगों को लेकर कई बार प्रदर्शन भी किए। कर्मचारियों ने प्रो. चावला से कहा कि उनके मंत्री काल में डायल-108 सेवा शुरू हुई थी। उनका वेतनमान दिल्ली और हरियाणा की तर्ज पर किया जाये और सरकार कर्मचारियों का वेतन सीधे संबंधित विभाग के कर्मचारियों के बैंक खाते में दे। Amritsar News

पंजाब श्रम विभाग के आदेशानुसार 12 घंटे की बजाय आठ घंटे की ड्यूटी ली जाये। कर्मचारियों का दुर्घटना बीमा कम से कम 30 लाख होना चाहिए। एक समिति का गठन किया जाये, जिसमें सरकार एवं संघ के पदाधिकारी शामिल हों जो इन समस्याओं का समाधान करें। इस मौके पर प्रो. चावला ने कहा कि कर्मचारियों की उचित मांगों के संबंध में वह अधिकारियों से पत्राचार कर चुकी हैं, जल्द ही मुख्यमंत्री से इस संबंध में बात करेंगी। Amritsar News

यह भी पढ़ें:– हत्या की गुत्थी सुलझी, प्रवासी मजदूर काबू

About The Author

Related Posts