घर में घुसकर युवक ने बुजुर्ग से सोने की चैन छीनी, फरार

Published On

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना, मामले की जांच जारी

पटियाला (सच कहूँ न्यूज)। शहर में दिन-दिहाड़े एक युवक ने घर के अंदर घुसकर आंगन में धूप सेक रही बुजुर्ग महिला की सोने की चेन छीन लेकर फरार हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मामले में दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस पूरी घटना की एक सीसीटीवी फुटेज भी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस इस वीडियो के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जगपाल सिंह निवासी सेंच्युरी एनक्लेव फेस-दो पटियाला ने पुलिस को बयान दिया है कि उसकी माता दोपहर करीब डेढ़ बजे घर के आंगन में बैठी धूप सेक रही थी। इसी बीच दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आए। उनमें से एक व्यक्ति उनके घर अंदर घुस आया।

यह भी पढ़ें:– इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर मिलेगी विशेष छूट: दुष्यंत

व्यक्ति ने उसकी माता के पैर छुए और फिर आंगन में लगी टाइलों के बारे में पूछने लगा। माता अभी बता ही रही थीं कि उक्त व्यक्ति ने उनके गले में डाली सोने की चेन छीनी और भाग निकला। मौके पर मौजूद उनकी बेटियों ने शोर मचाया, जिसे सुनकर वह भी घर के अंदर से बाहर निकले, लेकिन तब तक स्नेचर बाहर मोटरसाइकिल पर बैठे अपने साथी के साथ मौके से फरार हो चुका था। पुलिस ने इस बयान और पूरी वारदात की वायरल हो रही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में फिलहाल जांच जारी है, पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts