पंजाब और हरियाणा में फिर कोहरे का कहर

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में घने कोहरे छाये रहने का अनुमान है जबकि दक्षिण मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों में शीत लहर की स्थिति होने के आसार हैं। (Fog in Haryana Punjab) मौसम विभाग के मुताबिक मन्नार की खाड़ी और कोमोरिन क्षेत्र में 45-55 किमी प्रति घंटे की तेज गति से हवा चलने का अनुमान है इसलिए मछुआरों को अगले 24 घंटों के दौरान इन समुद्री इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी गयी है। रात का तापमान अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों में तथा उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।

हिमाचल प्रदेश के कई स्थानों पर तापमान 1.6 से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और मराठवाड़ा के कई स्थानों पर, पूर्वी राजस्थान, ओडिशा, रायलसीमा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर रात का तापमान 3़ 1 से 5़ 0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।

पूर्वी राजस्थान के सीकर में सबसे कम 4़ 0 डिग्री

पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कई स्थानों पर, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और गुजरात के कुछ स्थानों पर, असम, मेघालय, पश्चिम उत्तर प्रदेश, बिहार, अंडमान, निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कहीं-कहीं 1़ 6 से 3़ 0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। देश के मैदानी इलाके में पूर्वी राजस्थान के सीकर में सबसे कम 4़ 0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश में कोहरा

पंजाब में कहीं-कहीं घना से बहुत अधिक घना तथा हरियाणा में घना और दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों में सुबह कोहरे का असर रहा। पटियाला में 25 मीटर, करनाल में 50 मीटर, सफदरजंग (दिल्ली) में 200 मीटर, लुधियाना, पालम (दिल्ली), भिवानी, बरेली, फुर्सतगंज में 500 मीटर की दृश्यता सुबह दर्ज की गयी। पिछले 24 घंटे के दौरान असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, बिहार और लक्षद्वीप में मौसम शुष्क रहा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts