गिद्दड़बाहा पुलिस के हत्थे चढ़े 2 वाहन चोर

Published On

एक बाइक बरामद, मामला दर्ज, अबोहर से की थी चोरी

गिद्दड़बाहा (सच कहूँ/राजविंद्र बराड़)। जिला मुक्तसर के हलका गिद्दड़बाहा पुलिस (Gidderbaha Police) ने 2 वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की एक बाइक बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वाहन चोरी के मामले में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।

थाना गिद्दड़बाहा के एडिशनल एसएचओ बलविंदर सिंह ने बताया कि एएसआई सरबजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त पर थे। इस दौरान लंबी रोड चुंगी के पास लंबी की तरफ से एक बाइक आती दिखी। जिसको गुरप्रीत सिंह वीरु पुत्र भजन सिंह निवासी दशमेश नगर गिद्दड़बाहा चला रहा था। उसके पीछे बिट्टू उर्फ सन्नी पुत्र सीरा सिंह निवासी गिद्दड़बाहा बैठा था। जब पुलिस द्वारा बाइक रोककर कागजात दिखाने के लिए कहा तो उन्होंने बताया कि दोनों ने मिलकर बाइक रेलवे स्टेशन अबोहर की पार्किंग से चोरी की है। जिसको बेचने के लिए वह गिद्दड़बाहा आ रहे थे। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान यह भी कबूल किया कि वह बाइकें चोरी कर बेचते हैं। पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 5 दिन का रिमांड लेगी, जिससे कि अन्य चोरियों का भी खुलासा किया जा सके। Gidderbaha Police

यह भी पढ़ें:– Tomato Price Hike: पूरे देश में अचानक बढ़े टमाटर के दाम, ऐसा क्यों…राहत कब?

About The Author

Related Posts