भ्रष्टाचार के प्रति है जीरो टॉलरेंस नीति मान सरकार की: कंग

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने दावा किया है कि पंजाब की भगवंत मान सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है, इसलिए सरकार ने भ्रष्टाचार में शामिल पाये गये अपने पार्टी नेताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की है। कंग ने यहां जारी बयान में विपक्ष के आरोपों के जवाब में कहा कि सरकार की नीति है कि चाहे पार्टी के मंत्री- विधायक क्यों न हों, भ्रष्टाचार करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें:– नक्सलियों ने विस्फोट कर पंचायत भवन और पुल उड़ाया

आप सरकार के कामकाज पर उंगली उठाने वाले विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कंग ने कहा कि कांग्रेस,अकाली दल और भाजपा ने अपने शासन के दौरान भ्रष्टाचार और माफिया को संरक्षण दिया था लेकिन उनकी पार्टी की सरकार इस संस्कृति को खत्म कर रही है। शिअद नेता बिक्रम मजीठिया पर निशाना साधते हुए आप प्रवक्ता ने कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि मजीठिया, जो खुद ड्रग तस्करी के मामले का सामना कर रहे हैं, वह भ्रष्टाचार की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मजीठिया को आप सरकार से सवाल करने का कोई नैतिक आधार नहीं है।

कंग ने कहा कि कांग्रेस में दरकिनार किए गए प्रताप सिंह बाजवा सिर्फ अपना राजनीतिक करियर को बचाने के लिए सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। कंग ने उन्हें चुनौती देते हुए कहा कि ऐसा एक भी उदाहरण पेश करके दिखाएं जहां कांग्रेस सरकार ने अपने मंत्रियों/नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई की हो।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts