घरेलू कलह के चलते पति ने पत्नी को किया घायल

Published On

अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। गांव सीडफार्म निवासी और ढाणी जग्गू वाली में विवाहित एक महिला को उसके पति ने घरेलू विवाद के चलते ईंट मारकर घायल (Injured) कर दिया जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। उपचाराधीन राजरानी पुत्री मलकीत सिंह आयु करीब 30 साल ने बताया कि उसकी शादी करीब 12 साल पहले चरणजीत सिंह से हुई थी, शादी के बाद उसके घर दो बच्चों का जन्म हुआ। उसके बाद से ही उसका पति नशे की हालत में मारपीट करने लगा। Abohar News

एक दिन उसने अपने भाईयों से नशे में विवाद किया तो उसके भाईयों ने उसे घर से निकाल दिया जिसके बाद वह अपने पति को समझा बुझाकर अपने मायके सीडफार्म ले आई जहां पर वे एक अलग कमरा बनाकर गुजारा करने लगे। लेकिन इसके बाद भी उसका पति दारू पीकर मारपीट करने से बाज नहीं आया, लेकिन वह अपना घर बसाने के लिए चुप रही। कल रात उसके पति ने नशे की हालत में फिर से उससे मारपीट की। आज सुबह जब उसने अपने पति को उलाहना दिया तो उसके पति ने घर में पड़ी ईंट मारकर उसका पांव घायल कर दिया। Abohar News

यह भी पढ़ें:– गुर मेहर अस्पताल ने सेहत विभाग को भेंट की 2000 क्लोरिन गोलियां

About The Author

Related Posts