जगपाल सिंह संधू राज्य चुनाव आयुक्त नियुक्त

Published On

ChandiGarh: पंजाब सरकार ने अतिरिक्त मुख्य सचिव(गृह) जगपाल सिंह संधू को राज्य का अगला चुनाव आयुक्त नियुक्त किया है। सूत्रों के अनुसार राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौर ने संधू की नियुक्ति संबंधी मुख्यमंत्री की सिफारिश का अनुमोदन कर दिया है। वर्ष 1983 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संधू फरवरी 2017 में सेवानिवृत्त होने वाले थे लेकिन उनके अब समय से पूर्व ही सेवानिवृत्त होने तथा नयी जिम्मेदारी संभालने की संभावना है। राज्य चुनाव आयुक्त एस.एस. बराड़ के गत दो दिसम्बर को अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा किये जाने पर यह पद इसी माह के आरम्भ में ही रिक्त हो गया था।

About The Author

Related Posts