विधायक भराज ने 1.21 करोड़ के विकास कार्यों की करवाई शुरूआत

विधायक भराज ने 1.21 करोड़ के विकास कार्यों की करवाई शुरूआत

Published On

संगरूर (सच कहूँ/नरेश कुमार)। Sangrur News: संगरूर शहर के सड़क ढांचे को और मजबूत करते हुए विधायक नरेन्द्र कौर भराज ने कुल 1.21 करोड़ रुपये की लागत वाले विभिन्न सड़क विकास कार्यों की शुरूआत करवाई। इसके तहत 76.04 लाख रुपये की लागत से उभावाल रोड पर पेट्रोल पंप के सामने से यूनियन बैंक तक और उभावाल फाटक से ट्यूबवेल तक सड़क के पुनर्निर्माण का काम शुरू किया। इसके साथ ही 45 लाख रुपये की लागत से हरेड़ी रोड के पुनर्निर्माण कार्य की भी शुरूआत करवाई।

भराज ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में संगरूर शहर में लोगों को बेहतर सड़कें और मजबूत बुनियादी ढांचा उपलब्ध करवाने के लिए विकास कार्य लगातार जारी हैं। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के पुनर्निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। विधायक ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और लोगों की जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता देकर पूरा किया जा रहा है। भराज ने सड़क विकास कार्यों की शुरूआत के अवसर पर उपस्थित चेयरमैन और एम.सी. साहिबान सहित आम आदमी पार्टी की पूरी टीम का धन्यवाद किया।

Sangrur News
Sangrur News: विधायक भराज ने 1.21 करोड़ के विकास कार्यों की करवाई शुरूआत

About The Author

Related Posts