सुहाग के जोड़े में कुछ यूं नजर आई संगरुर की विधायिका narinder kaur

Published On
  • -आम आदमी पार्टी के वालंटियर मनदीप सिंह के साथ लिए सात फेरे
  • -मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने हिस्सा लेकर दिया आशीर्वाद

सच कहूँ/खुशवीर तूर
पटियाला। पंजाब की सबसे युवा संगरुर की विधायक नरिंदर कौर भराज ( narinder kaur ) (28) वैवाहिक बंधन में बंध गई हैं। शुक्रवार को पटियाला बावा पूरन दास डेरे में आम आदमी पार्टी के वालंटियर मनदीप सिंह (28) के साथ उन्होंने फेरे लिए। वैवाहिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने हिस्सा लेकर उन्हें आशीर्वाद दिया।

अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden ने जताई चिंता: 1962 के बाद परमाणु खतरा सबसे ज्यादा

पति मनदीप सिंह आप के रह चुके जिला प्रेस सचिव

नरिंदर कौर  भराज के पति मनदीप सिंह आप के जिला प्रेस सचिव रह चुके हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने नरिंदर कौर भराज के पक्ष में प्रचार की कमान भी संभाली थी। दोनों परिवारों में भी लंबे समय से नजदीकियां रही हैं। नरिंदर कौर भराज के गांव व मनदीप सिंह के गांव लक्खेवाल में करीब सवा किलोमीटर की ही दूरी है। लक्खेवाल गांव के लोगों में खुशी है कि संगरुर की विधायक उनके गांव की बहू बनने जा रही है।

सबसे छोटी आयु की हैं विधायिका

  • पंजाब के समूह विधायकों में से सबसे कम आयु की विधायक हैं नरिंदर कौर भराज।
  • पहली बार विधायक बनी हैं।
  • अकाली-भाजपा सरकार के दौरान वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भगवंत मान के हक में अपने गांव में इकलौता पोलिंग बूथ लगाकर वह चर्चा में आई थी।
  • नरिंदर कौर ने भगवंत मान के जरिए की राजनीति में कदम रखा।
  • आम आदमी पार्टी की वालंटियर के तौर पर काम शुरू किया।
  • विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के विजयइंद्र सिंगला, भाजपा के अरविंद खन्ना जैसे धुरंधरों को हराया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts