NIA ने आतंकी हरप्रीत सिंह को किया गिरफ्तार

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। NIA ने लुधियाना कोर्ट में बलास्ट का मुख्य साजिशकर्ता आतंकवादी हरप्रीत सिंह को मलेशिया के कुआलालंपुर से आने पर गिरफ्तार किया है। एनआईए के अनुसार, पाकिस्तान स्थित इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन का स्वयंभू प्रमुख हरप्रीत, लखबीर सिंह रोडे का सहयोगी है और दिसंबर 2021 लुधियाना कोर्ट बिल्डिंग ब्लास्ट के साजिशकतार्ओं में से एक था। विस्फोट में एक की मौत और कई घायल हुए थे। आपको बता दें कि एनआईए ने हरप्रीत सिंह पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

क्या है मामला

एनआईए के अनुसार, रोड के निर्देश पर काम करते हुए हरप्रीत ने विशेष रूप से निर्मित आईईडी की डिलीवरी का समन्वय किया, जिसे पाकिस्तान से उसके भारत स्थित सहयोगियों को भेजा गया था। इसका उपयोग लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स विस्फोट में किया गया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts