पंजाब-आईएएस अधिकारी संजय पोपली के बेटे ने की आत्महत्या

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के मामले में चार दिन पहले गिरफ्तार भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी संजय पोपली के पुत्र की शनिवार को गोली लगने से मौत हो गयी। गोली चलने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। मामले की जांच की जा रही है। चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुलदीप चहल ने बताया कि मृतक की पहचान अंकित पोपली के रूप में हुई है। उसने अपनी लाइसेंसी हथियार से खुद को गोली मारी। दूसरी ओर पोपली की पत्नी ने इस घटना के लिये विजिलेंस की टीम को जिम्मेदार बताया है क्योंकि विजिलेंस की टीम सर्च के लिये उनके घर आयी थी। पोपली का आज चार दिन का रिमांड खत्म हो रहा है। उन्हें अदालत में पेश किया जाना है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts