सरकारी विभागों में 19 के बाद होगा कामकाज शुरू

Published On

मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों की हड़ताल बढ़ाई

फरीदकोट (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विसिज यूनियन (Punjab State Ministerial Services Union) की ओर से 15 अक्तूबर तक की जाने वाली हड़ताल में अब बढ़ौतरी कर दी गई है। यह हड़ताल 19 अक्तूबर तक जारी रखी जाएगी। इसके चलते आगामी सप्ताह भी सरकारी कार्यालयों में काम ठप रहेगा। जिलाध्यक्ष अमरीक सिंह व महासिचव बलबीर सिंह ने बताया कि प्रांतीय कमेटी द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार 10 से 15 अक्तूबर तक कलम छोड़ हड़ताल करके सरकारी कार्यालयों में कामकाज ठप रखा गया था।

ये भी पढ़ें:आटा निजी कम्पनियों द्वारा सप्लाई करवाने से पीछे हटी सरकार

परंतु सरकार द्वारा उनकी मांगें मानना तो दूर प्रांतीय कमेटी को बैठक के लिए समय भी नहीं दिया गया। इसके पश्चात प्रांतीय कमेटी द्वारा यूनियन चल रही हड़ताल में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि यूनियन द्वारा 2004 के पश्चात भर्ती हुए कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना लागू किए जाने, डीए की बकाया किस्तें जारी करने, वेतन आयोग का बकाया तुरंत जारी करने, स्टेनोकाडर की पदोन्नति सहित प्रत्एक काडर को पदोन्नति दिए जाने, नार्म अनुसार विभाग में रिक्त पदों की भर्ती किए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल की जा रही है।

इसी हड़ताल के चलते 18 अक्तूबर को विधायक गुरदित्त सिंह सेखों की कोठी का घेराव भी किया जाएगा। इस अवसर पर जिला चेयरमैन एवं मुख्य वक्ता गुरनाम सिंह विर्क, जिला कोषाध्यक्ष देस राज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरबजीत सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts