Punjab Summer Vacation 2026: बच्चों की बल्ले-बल्ले! पंजाब में इस दिन से शुरू होगी गर्मियों की छुट्टियां?

Punjab Summer Vacation 2026: बच्चों की बल्ले-बल्ले! पंजाब में इस दिन से शुरू होगी गर्मियों की छुट्टियां?

Sach Kahoon Picture
Published On

Punjab Summer Vacation 2026 चंडीगढ़। पंजाब में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां 1 जून या 2 जून से शुरू होकर 30 जून तक चल सकती हैं। हालांकि अभी तक राज्य सरकार की ओर से आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है, लेकिन शिक्षा विभाग के मॉडल कैलेंडर और पिछले वर्षों के पैटर्न के अनुसार यही संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सरकारी और निजी स्कूलों में करीब एक महीने की छुट्टियां रहेंगी और स्कूल जुलाई के पहले सप्ताह में दोबारा खुल सकते हैं। गर्मी और हीटवेव को देखते हुए सरकार जल्द अंतिम फैसला ले सकती है।

पंजाब-चंडीगढ़ में बढ़ेगी गर्मी, 17 मई से हीट वेव का अलर्ट

पंजाब और Chandigarh में शुक्रवार 16 मई को मौसम पूरी तरह शुष्क रहने के आसार हैं। India Meteorological Department (IMD) के चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार आज किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने साफ किया है कि 17 मई से राज्य और चंडीगढ़ के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक हीट वेव का असर देखने को मिल सकता है। फिलहाल अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 1.8 डिग्री नीचे दर्ज हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में गर्मी तेजी से बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर Surender Pal के मुताबिक पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में मौसम अधिकतर साफ बना रहेगा। दिन के तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। विभाग ने चेतावनी दी है कि 17 से 21 मई के बीच कई जिलों में लू चल सकती है। अप्रैल के आखिर में ही हीट वेव को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी गई थी ताकि लोग पहले से सतर्क रहें।

पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर

मौसम विभाग के अनुसार इस समय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय जरूर है, लेकिन उसका असर सीमित बना हुआ है। एक सिस्टम पाकिस्तान की तरफ और दूसरा जम्मू-उत्तर पाकिस्तान क्षेत्र के आसपास सक्रिय है। वहीं पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बना चक्रवाती सिस्टम कमजोर पड़ गया है। इसी वजह से पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश की संभावना फिलहाल नहीं बन रही है। हालांकि उत्तर भारत के मौसम में हल्के बदलाव की स्थिति बनी रह सकती है।

About The Author

Ad Ad

Related Posts