अमेरिका में पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या

Published On

20 मई को होनी थी शादी, साइड मांगने पर मारी सात गोलियां | Hoshiarpur News

होशियारपुर (सच कहूँ न्यूज)। Hoshiarpur News: अमेरिका में एक पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। मृतक युवक की पहचान होशियारपुर के गांव अट्टोवाल निवासी गुरप्रीत सिंह गोगा के रूप में हुई है। गुरप्रीत सिंह की 20 मई को शादी होने वाली थी। पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। परिजनों ने गोगा के शव को वापस लाने के लिए पंजाब और केंद्र सरकार से मदद अपील की है। Hoshiarpur News

गुरप्रीत की विधवा मां सुखविंदर गुरप्रीत गोगा कौर ने रोते हुए बताया कि हमने अपने बेटे गुरप्रीत की शादी 20 मई को तय की थी। गुरप्रीत के मामा सतनाम सिंह ने बताया कि गुरप्रीत अपने बड़े भाई हरप्रीत के साथ उसका ट्रक चलाता था। मामूली विवाद में साइड मांगने से नाराज दूसरे ट्रक ड्राइवर ने गुरप्रीत की पीठ में 7 गोलियां मार दीं और मौके से फरार हो गया। Hoshiarpur News

यह भी पढ़ें:– Bribery Case: दूदू जिला कलेक्टर एवं पटवारी के विरुद्ध सर्च कारवाई!

About The Author

Related Posts