राहुल गांधी आज करेंगे ट्रैक्टर रैली की अगुवाई

Published On

मोगा(एजेंसी)। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी नये कृषि कानूनों के विरोध मेंं किसानों के समर्थन में आज मोगा जिले के बधनीकलां से शुरू होने वाली ट्रैक्टर रैली की अगुवाई करेंगे। गांधी के साथ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत ,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ और कई अन्य वरिष्ठ नेता भी होंगे। दूसरे दिन रैली संगरूर जिले में और तीसरे दिन छह अक्तूबर को पटियाला जिले के दूधन साधा में होगी जहां गांधी किसानों को संबोधित करेंगे। उसके बाद पिहोवा सीमा से होते हुये हरियाणा में कांग्रेस के रोड शो में शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि गांधी, रावत ,कैप्टन सिंह और जाखड़ बधनीकलां में रैली को संबोधित करेंगे। टैक्टर रैली लुधियाना जिले के रायकोट में समाप्त होगी। सभी कांग्रेस नेता किसान विरोधी कानूनों पर मोदी सरकार पर बरसेंगे।

यह भी पढ़े- हाथरस पीड़िता के परिजनों के साथ पुलिस दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं: राहुल-प्रियंका

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts