नामचर्चा में जरूरतमन्दों को बांटा राशन व कंबल

Published On

सच कहूँ/सुखनाम बठिंडा।   याद-ए-मुर्शिद महीने को समर्पित ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा सरकार की ओर से जारी कोविड-19 की हिदायतों की पालना करते की गई। इस मौके नामचर्चा में ब्लाक बठिंडा के एरिया खेता सिंह बस्ती, एनएफएल, थर्मल, गुरू गोबिन्द सिंह नगर, अजीत रोड, जनता नगर, पर्स राम नगर ए और बी, प्रताप नगर, भट्टी रोड और नयी बस्ती एरिया की साध-संगत ने शिरकत की।

नाम चर्चा दौरान नयी बस्ती एरिया की साध-संगत की ओर से 10 जरूरतमन्द परिवारों को राशन और कंबल बांटे गए। इस मौके 15 मैंबर एडवोकेट गुरप्रीत इन्सां ने साध-संगत को डेरा सच्चा सौदा की ओर से चलाए जा रहे 134 मानवता भलाई के कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने साध-संगत को अधिक से अधिक नामचर्चा में शिरकत और अखंड सिमरन करने के लिए कहा।
इस मौके सच हार्बोटैक कंपनी के बठिंडा सेलजमैन रिंकू इन्सां ने साध-संगत को कंपनी की तरफ से तैयार किये जाते ऐलोवेरा बारे जानकारी दी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts