विकास कार्यों का जायजा ले रहे जेई को क्रेन ने कुचला, मौत

Published On

बठिंडा(सच कहूँ न्यूज)। गोनियाना रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने जा रहे इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के जूनियर इंजीनियर (जेई) को बुधवार सुबह करीब नौ बजे भाई घन्हैयां चौक के पास मलोट रोड की तरफ से आ रही एक हाइड्रा क्रेन ने उसे कुचल दिया। मोटरसाइकिल सवार जेई जसवीर सिंह निवासी गांव मधीर, तहसील गिदड़बाहा, जिला मुक्तसर की मौके पर ही मौत हो गई। (Je dead) हादसे की जानकारी थाना थर्मल पुलिस को दी गई।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने टीम ने संस्था वर्करों की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। वहीं हाइड्रा क्रेन का ड्राइवर क्रेन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। थर्मल पुलिस ने क्रेन को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक जेई जसवीर सिंह लंबे समय से इंप्रूवमेंट ट्रस्ट बठिंडा में बतौर जेई के पद पर तैनात था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts