सड़क पर बेसहारा घूम रहे मंदबुद्धि युवक को आश्रम में दाखिल कराया
डेरा श्रद्धालुओं ने दिया इंसानियत का परिचय
संगरूर (सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह)। Welfare Work: डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु निरंतर मानवता भलाई के कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। इसी क्रम में संगरूर की मंदबुद्धि संभाल टीम ने एक नेपाली युवक को सड़कों से उठाकर आश्रम में दाखिल कराया।
जानकारी के अनुसार शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी ब्लॉक संगरूर की मंदबुद्धि संभाल टीम के सेवादारों द्वारा पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की शिक्षाओं पर चलते हुए भवानीगढ़ क्षेत्र में बेसहारा हालत में घूम रहे युवक को संभाला। जिम्मेवार सेवादार जुगराज सिंह इन्सां (सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर) ने बताया कि युवक सड़क पर हाल-बेहाल घूम रहा था। सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और उसे डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र संगरूर ले आई।
यहां उसे भोजन करवाया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम परमानंद निवासी बदेहा (नेपाल) बताया। इसके बाद थाना सिटी संगरूर को सूचना देकर उसे बडरूखां स्थित वृद्ध आश्रम में दाखिल कराया गया। इस सेवा कार्य में हरविंदर बब्बी, दीक्षांत इन्सां, सतपाल इन्सां और जरनैल सिंह जग्गी का विशेष योगदान रहा। टीम ने बताया कि युवक के परिवार से संपर्क बनाने की कोशिशें की जा रही हैं, ताकि उसे परिजनों से मिलाया जा सके।
