केंद्रीय जेल से 13 मोबाइल फोन जब्त

Published On

फिरोजपुर (सच कहूँ न्यूज)। Firozpur News: पंजाब के फिरोजपुर केंद्रीय जेल में अधिकारियों ने औचक तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न बैरकों से 13 मोबाइल फोन जब्त किए गए। पुलिस ने इस मामले में 17 विचाराधीन और एक दोषी कैदी के खिलाफ सिटी थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। जेल से मोबाइल फोन की बरामदगी चिंता का विषय है। इससे पहले भी इस जेल से कई बार मोबाइल फोन बरामद हो चुके हैं। जेल अधिकारी हर बार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने का दावा करते रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि अक्सर ये मोबाइल फोन जेल की दीवार के बाहर से अंदर फेंके जाते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Firozpur News

यह भी पढ़ें:– Electricity News: पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड, 16,249 मेगावाट तक पहुंची

About The Author

Related Posts