टेम्पो-बाइक की टक्कर, बाइक जलकर राख, तीन की मौत

Published On

मोटरसाइकिल बुरी तरह जलकर खाक

जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। जालंधर के आदमपुर इलाके में सोमवार को एक मोटरसाइकिल और टेम्पो की भिड़ंत में एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल बुरी तरह जलकर खाक हो गई। जालंधर देहात पुलिस ने बताया कि जिले के आदमपुर में सोमवार सुबह एक मोटरसाइकिल की टेम्पो के साथ आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल सवार एक मासूम बच्चे समेत तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। इस दौरान मोटरसाइकिल में आग लग गई और वह जलकर खाक हो गई।

उन्होंने बताया कि मरने वालों की पहचान जग्गू लाल (35), उसके मासूम बेटे साहिल (3) तथा उसके साथी संजीव (34) के रूप में हुई। मृतक लोग आदमपुर में रहते थे और मूल रूप से झारखंड के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है और हादसे के बाद मौके से फरार टेम्पो चालक को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। इस बीच टेम्पो को जब्त कर लिया गया है और उसके मालिक को तलब किया गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts