70 किलो चूरा पोस्त के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

Published On

जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के जालंधर जिले में पुलिस ने दो ट्रकों से 70 किलो चूरा पोस्त बरामद कर दो तस्करों को (Two People Arrested) गिरफ्तार किया है। सब-डिविजन आदमपुर के पुलिस उपाधीक्षक हरिंदर सिंह मान ने शनिवार को बताया कि थाना भोगपुर की पुलिस ने एक सूचना के आधार पर कुरेशिया में विशेष नाकाबंदी करके एक ट्रक से 40 किलो चूरा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने इस सिलसिले में ट्रक के चालक कुलजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार शुक्रवार को टांडी अड्डा भोगपुर में पुलिस ने एक सूचना के आधार पर भुल्लथ मोड़ पर नाकाबंदी कर एक ट्रक से 30 किलो चूरा पोस्त बरामद कर ट्रक चालक सुरजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। मान ने बताया कि दोनों तस्कर श्रीनगर से चूरापोस्त लाकर पंजाब के अलग अलग शहरों में सप्लाई करते थे।

About The Author

Related Posts