मलोट नेशनल हाईवे व लेबर चौक पर बेकाबू ट्रक ने ली दो की जान , एक गंभीर
ट्रक और टायरों के नीचे फंस गए थे दोनों
Punjab Road Accident: मलोट (मनोज)। आज सुबह करीब 8 बजे मलोट नेशनल हाईवे और लेबर चौक पर एक बेकाबू ट्रॉले ने दो लोगों को बुरी तरह कुचल दिया, जो ट्रक और टायरों के नीचे फंसे दिखे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक घायल व्यक्ति को मलोट के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया। Malot News
GT रोड पर मजदूरों के लिए बने शेड में बैठे दो लोगों को एक बेकाबू ट्रॉले ने बुरी तरह कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही DSP और SHO और स्टाफ मौके पर पहुंच गया। इस बीच, इस घटना के विरोध में मजदूर GT रोड पर धरने पर बैठ गए और विरोध प्रदर्शन किया। मृतकों की पहचान मलोट के श्री गुरु रविदास नगर निवासी सुनील कुमार और संदीप के रूप में हुई है, जबकि घायल राजू को फरीदकोट रेफर किया गया है। Malot News