अज्ञात बदमाशों द्वारा चाकूओं से गोदकर फैक्ट्री कर्मचारी की हत्या

Published On

लुधियाना (सच कहूँ/जसवीर सिंह गहल)। लुधियाना में फोकल पॉइंट इलाके में अज्ञात बदमाशों द्वारा एक फैक्ट्री कर्मचारी की चाकूओं से गोद कर व्यक्ति का कत्ल कर दिया गया है। राहगीरों ने कर्मचारी को अस्पताल पहुंचाना चाहा परंतु जख्मों की ताब न झेलता हुआ जख्मी कर्मचारी रास्ते में ही दम तोड़ गया। प्राथमिक जांच में मामला लूट का लग रहा है। पुलिस जांच कर रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे आदि भी चैक किए जा रहे हैं। Ludhiana News

देर रात फोकल पॉइंट फेस-8 में बीएच इंजीनियरिंग कंपनी में काम करने वाला सिद्धार्थ यादव निवासी राय इलाके (उत्तर-प्रदेश) किसी काम से फैक्ट्री से बाहर जा रहा था। अचानक एक बदमाश ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। खून से लथपथ सिद्धार्थ को देख लोगों ने शोर मचाया। शोर मचने पर आरोपी भाग गया। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। घायल सिद्धार्थ यादव को लोग सिविल अस्पताल लेकर गए, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के अनुसार, चाकू के घाव इतने गहरे थे कि वह उसे सह न सका। मृतक सिद्धार्थ मूलरूप से गांव गुनपूर पूरवा जिला रायबरेली उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, पुलिस कातिल की तलाश कर रही है। उसने लूटपाट के इरादे से हमला किया। कातिल को जल्द पकड़ लिया जाएगा। Ludhiana News

यह भी पढ़ें:– बुच्चाखेड़ी में महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या, सनसनी

About The Author

Related Posts