अटूट श्रद्धा: कभी देखा है 175 फुट का बधाई कार्ड…

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

सच कहूँ/जसवंत राय, जगराओं/लुधियाना। डेरा सच्चा सौदा ब्लॉक की साध-संगत जगराओं की ओर से पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन अवतार माह की खुशी में पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को 175 फुट लम्बा बधाई कार्ड(Greeting Card) बनाकर पोस्ट किया गया है। इसके अलावा ब्लॉक के श्रद्धालुओं की तरफ से अपने मुर्शिद के प्रति दृढ़ विश्वास और आस्था का सबूत देते हुए 2100 से अधिक बधाई संदेश भी भेजे गए हैं। ब्लॉक भंगीदास बलवीर इन्सां, 15 मैंबर प्रीतम इन्सां, कपूर इन्सां ने बताया कि ब्लॉक की साध-संगत द्वारा 175 फुट लंबा बधाई संदेश कार्ड तैयार कर पूज्य गुरू जी को भेजा गया है, जिसमें गांव बुर्ज कुलारां के भंगीदास जगदेव इन्सां, पूर्व सरपंच जग्गा इन्सां, जिला सुजान बहन गुरदीप कौर इन्सां, हरजोत कौर इन्सां, दीप इन्सां, महक इन्सां, नमन इन्सां सहित ओर साध -संगत की तरफ से सेवा करते यह कार्ड तैयार किया गया है।

डाक घर में लगी लंबी कतारें

ब्लॉक का हर श्रद्धालु पूज्य गुरु जी को बधाई संदेश(Greeting Card) भेज कर अपने प्यार का इजहार कर रहा है, जिससे डाक घर में भी लम्बी लाईनें लग रही हैं। आज के इस बधाई संदेश भेजने मौके पर ब्लॉक माणूंके गांव हठूर के भंगीदास गगनदीप इन्सां, 15 मैंबर कपूर इन्सां, पंचायत मैंबर रामिन्दर इन्सां, राजिन्दर इन्सां, लोकराज इन्सां, मेजर इन्सां, पूर्व सरपंच जग्गा इन्सां, गुरमेल इन्सां, धर्मपाल इन्सां सहित अन्य साध-संगत ने बधाई संदेश भेजे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts