मौसम: हिसार,आदमपुर, नारनौल अमृतसर जमे

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हिमाचल ,कश्मीर घाटी और उत्तराखंड में हिमपात होने से बर्फीली हवाओं से उत्तर क्षेत्र में पारा जमाव बिंदू तक पहुंच गया जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित किया और अगले दो दिन तक हाडकंपाने वाली भीषण ठंड से राहत के आसार नहीं हैं।

मौसम केन्द्र के अनुसार क्षेत्र में अगले तीन दिन प्रचंड शीतलहर ,पाला ,कोल्ड डे और घने कोहरे का कहर जारी रहेगा । कुछ इलाकों में तो प्रचंड शीतलहर तथा घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। हिमाचल प्रदेश सहित आसपास के पहाड़ी राज्यों में औसत तक हिमपात होने से मैदानी इलाकों में हाडकंपाती ठंड ने सभी प्राणियों को परेशान किया । लोगों को अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश की।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts