नशे के कारण युवक की मौत, छोटा भाई भी नशे का आदी

Published On

परिवार ने सरकार से मदद की गुहार लगाई | Kotkapura News

कोटकपूरा (सच कहूँ न्यूज)। Kotkapura News: फरीदकोट के कोटकपूरा में नशे के कारण 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान मनिंदर सिंह पुत्र गुरदेव सिंह के रूप में हुई है। मनिंदर सिंह के चाचा सरबजीत सिंह ने उसके दोनों भतीजे नशे की दलदल में फंस गए थे। वीरवार को मनिंदर सिंह की मौत हो चुकी है और उसका छोटा भाई भी नशे की दलदल में फंसा हुआ है। Kotkapura News

सरबजीत सिंह ने कहा कि मनिंदर की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, लेकिन पैसे की कमी के कारण इलाज नहीं करवा सके। इसलिए डॉक्टरों ने कहा कि मनिंदर को घर ले जाएं और जब चाहें तब इलाज कराएं। नियमित रुप से उपचार न मिलने के कारण युवक की मौत हो गई।

मृतक मनिंदर लकड़ी काटने का काम करता था और उसका छोटा भाई भी उसके साथ काम करता था। मां की पहले ही मौत हो चुकी है और पिता काफी बूढ़े हैं। परिवार सरकार से मदद की गुहार लगा रहा है। कोटकपूरा शहर में नशे के कारण नियमित अंतराल पर नौजवानों की मौत हो रही है। Kotkapura News

यह भी पढ़ें:– बंबीहा गैंग के दो युवक गिरफ्तार, दो पिस्टल व 10 जिंदा रोंद बरामद

About The Author

Related Posts