शिक्षा और रोजगार
दंपत्ति के घर में रात को डकैती का एक और आरोपी अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार, एक अभी भी फरार
श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। चूनावढ थाना क्षेत्र के 23 जीजी में लगभग डेढ़ महीना पहले रात्रि को घर में अकेले बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाकर डकैती की वारदात करने के एक आरोपी को जवाहरनगर थाना पुलिस ने आज अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार कर लिया। मीरा चौक पुलिस चौकी में तैनात एएसआई सुरेंद्र ज्याणी, सिपाही कृष्ण साहू और विकास गोदारा की टीम ने आरोपी विक्की नायक (23) निवासी वार्ड नंबर 9 चुनाव को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से एक अवैध देसी पिस्तौल बरामद हुआ। उसके खिलाफ जवाहरनगर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।उधर, चूनावढ थाना में डकैती वारदात की जांच कर रहे एएसआई सोमदास ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों सतपालसिंह उर्फ सुक्खा, गुरबाजसिंह उर्फ गाजी तथा गुरुप्यारसिंह उर्फ गोरा को बापर्दा अदालत में पेश किया गया। तीनों को शिनाख्त परेड के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। शायद कल बुधवार को होने की संभावना है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।